लातेहार: लातेहार समहरणालय में DMCAE की बैठक, उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई
DMCAE की बैठक लातेहार समहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार की दोपहर 2:00 उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। आयोजित बैठक में दिव्यांग संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा आए सुझाव पर उपयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया।