निवास: जिले के निवास में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
Niwas, Mandla | Mar 29, 2026 मंडला जिले के निवास में आम आदमी पार्टी की बैठक रेस्ट हाउस में रविवार को दोपहर 2:30 बजे जिला अध्यक्ष पंकज सोनी के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। साथ ही संगठन विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।