चकरनगर: विराट कवि सम्मेलन में दर्जनों कवियों ने जलवा बिखेरा, पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव छाए रहे
क्षेत्र के चंद्रहंसपुरा गाँव में रातभर विराट कवि सम्मेलन चला।जिसमें विभिन्न स्थानों से आए अनुभवी कवियों ने सुंदर बखान से मौजूद लोगों को खूब हंसाया। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे विराट कवि सम्मेलन के आयोजक विजय सिंह पाल ने बताया कि रातभर चले कार्यक्रम में मौजूद भीड़ कवियों के मुखरविन्दु से निकलने वाले रसपान का बखूबी आनन्द उठाते रहे।