हरदोई: प्रतापपुर गांव में घर के अंदर बोरी के पीछे बैठे सांप ने 6 वर्षीय बालिका को काटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 17, 2024 बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी सुनील की 6 वर्षीय पुत्री सरस्वती को सांप ने काट लिया।आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हरदोई के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।परिजन सरस्वती को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।