मोतिहारी: हरसिद्धि पुलिस ने विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हरसिद्धि पुलिस ने विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड में प्राथमिकी अभियुक्त जगीलाल कुमार उर्फ विरंजन कुमार साकिन घोघराहा बैरिया,हत्या के प्रयास कांड में रूपेश कुमार साकिन धवही,जालिम सहनी बवन धवही,वारंटी मोहनलाल गिरी साकिन जागापाकड, मन उर अंसारी मटियरिया को गिरफ्तार किया है।