राजगढ़: राजगढ़ के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजगढ़ के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को दोपहर 1:00 बजे करीब मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजगढ़ सांसद रोड मल नगर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष केपी पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए ।