तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने शराब तस्करी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस शराब तस्करी मामले में एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के कवलपुर का गोबिंदा है। उस पर स्थानीय थाना में कांड संख्या 221/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी,वह चकमा देकर फरार चल रहा था। तस्करो के खिलाफ छापेमारी जारी है।