बदायूं: ससुराल से आ रहे बाइक सवार को फरीदपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 22, 2024 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के विजयनगर कॉलोनी के रहने वाले 33 वर्षीय उमेश कश्यप पुत्र कुंवरसेन गुरुवार को बाइक से अपनी ससुराल जनपद शाहजहांपुर थाना परौर के हैदलपुर गांव होली की मटुकिया देने गये थे। ससुराल से अपने घर से लौट रहे थे कि थाना मूसाझाग रोड पर फरीदापुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें उमेश कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई।