रामगढ़ चौक: किउल नदी के कटाव से तेतरहट मलिया पुल, थाना और कॉलेज खतरे में, रेत के बोरों से खानापूर्ति जारी
तेतरहट मलिया पुल स्थित किउल नदी में लगातार हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए विभाग की ओर से एक बार फिर से अस्थायी तरीका अपनाया जा रहा है।नदी किनारे कटाव प्रभावित स्थलों पर रेत से भरे सफेद प्लास्टिक के बोरे डालने हेतु कार्य शुरू कर दिया गया है। जो शनिवार 4 बजे नदी किनारे सैकड़ों की संख्या में रेत से भरे बोरों देखने को मिला।