भीलवाड़ा: बालासाहेब ठाकरे की जयंती के उपलक्ष्य में शिवसेना ने किया विशाल 'भगवा रैली' का सफल आयोजन
भीलवाड़ा। आज शिवसेना द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शिवसेना संस्थापक हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की जयंती के पावन उपलक्ष्य में एक ’’विशाल वाहन भगवा रैली’’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिकों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने दोपहिया वाहन एवं वाहनों पर बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ सम्मिलित हुये।