सेक्टर-20 पंचकूला में सड़कें बनीं तालाब, जलभराव से लोग परेशान
पंचकूला। बारिश के बाद सेक्टर-20 की सड़कों पर भारी जलभराव हो गया, जिससे सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं। पानी भरने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान यहां जलभराव की समस्या सामने आती है। इससे जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से नालों की सफाई और बरसाती पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
पंचकूला में हालिया बारिश के दौरान सेक्टर-20 समेत कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आ चुकी है।
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण
#समाचार_संसार_न्यूज़_24 #पंचकूला #सेक्टर20 #जलभराव #बारिश #नगरनिगमपंचकूला
Panchkula, Panchkula | Aug 23, 2026