देहरादून: विधानसभा देहरादून में वित्त मंत्री डाॅक्टर प्रेम चन्द अग्रवाल ने की 'बिल लाओ इनाम पाओ' योजना के लकी ड्रॉ की घोषणा
राज्य के वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा देहरादून स्थित सभागार कक्ष में “बिल लाओ इनाम पाओ” योजना के 15वें और 16वें लकी ड्रॉ की ऑनलाइन माध्यम से घोषणा की। इसके तहत जनवरी और फरवरी 2024 में उपभोक्ताओं द्वारा अपलोड किये गये बिलों को शामिल किया गया है।