देहरादून: सीएम धामी ने त्यागी रोड से बन्नू स्कूल तक किया मेगा रोड शो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भव्य रोड शो किया। त्यागी रोड से बन्नू स्कूल तक हुए सीएम धामी के मेगा रोड शो में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सीएम धामी ने स्वागत के लिए खड़े लोगों पर फूलों की वर्षा की। रोड शो के दौरान भारी संख्या में मौजूद लोगों ने सीएम का जोरदार स्वागत किया।