देहरादून: सीएम धामी ने ग्राम्य विकास अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को किए नियुक्ति पत्र वितरण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयनित 394 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हो यह प्रयास धीरे-धीरे धरातल पर उतरने लगा है।