गुमला: नीमटोली में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, 9 लाख के जेवरात और 5 लाख नकद की चोरी
Gumla, Gumla | May 3, 2026 शहर के नीमटोली क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए करीब नौ लाख रुपए के जेवरात और करीब 5 लाख लाख रुपए नकद सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। गम्हरिया निवासी मुकेश तिर्की, जो वर्तमान में नीमटोली गुमला में रहते हैं। बीते 1 मई को अपने पूरे परिवार के साथ एक परिचित के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।