पनागर: बाल विवाह पर लगी लगाम: मंडप सजने से पहले पहुंची टीम, 'लाडो' को मिली किताबों की दुनिया
बरेला के ग्राम जुनवानी कंचनपुर टोला में खुशियों की शहनाई गूंजने ही वाली थी, लेकिन कानून की सतर्कता ने एक 15 वर्षीय किशोरी के बचपन को 'वधू' बनने से बचा लिया। 20 अप्रैल को होने वाले इस विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं, तभी महिला एवं बाल विकास विभाग को इसकी भनक लग गई। सेक्टर पर्यवेक्षक नीरजा वर्मा के नेतृत्व में जब टीम गांव पहुंची, तो दस्तावेजों की जांच में चौंक