रायसेन: गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिला अस्पताल से डिस्चार्ज, पुलिस ने भेजा जेल, जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई
रायसेन जिले के गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन और भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन की जमानत याचिका पर फैसला अब गुरुवार को रायसेन जिला अदालत में होगा। दोनों नेताओं को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बेगमगंज जेल भेजा गया है। जून माह में बीएमओ डॉ. अनिल लाल से मारपीट के मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।