अतरी: टेउसा बाजार में भीषण जाम, एम्बुलेंस भी फंसी, लोग हुए परेशान
Atri, Gaya | Apr 26, 2026 अतरी प्रखंड क्षेत्र के टेउसा बाजार में रविवार को लगभग 11 बजे से अब तक भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। हालात इतने खराब हैं कि जाम में एम्बुलेंस भी फंसी हुई है, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है।जाम के कारण राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।