गड़हनी: पैगंबर साहब के जन्मदिन पर गड़हनी में अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मुहम्मदी
पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर गड़हनी नगर पंचायत में ईद ए मिलादुन्नबी का त्यौहार आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शाही जमा मस्जिद गड़हनी से जुलूस निकला जो बागर मोड़, पड़रिया रोड, इस्लामगंज, शेरगंज होते हुए उतर पट्टी जाकर सम्पन्न हुआ। जुलूस को लेकर गड़हनी व चरपोखरी थाना की पुलिस मुस्तैद रही।