विधायक राम कुमार कश्यप ने अरमान को जन्मदिन पर दिया आशीर्वाद
इन्द्री। विधायक राम कुमार कश्यप आज प्रिंस कश्यप के सुपुत्र अरमान के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अरमान को स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधायक राम कुमार कश्यप ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अरमान सदैव स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु रहे तथा जीवन में निरंतर उन्नति करे। उन्होंने अरमान के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों की कामना करते हुए परिवार को भी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया और उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया।
#HVN24