राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मांझाटोली में भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। 30 दिसंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक गुमला शहरी क्षेत्र और रायडीह थाना क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए शहर के चारों मुख्य मार्ग में चेक पोस्ट लगाया गया है साथ ही रूट डाइवर्ट भी किया गया है।