गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे रहमद नाम के शातिर अभियुक्त को 50 फुटा रोड रामपार्क से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते 9 अगस्त को वादिया की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि अभियुक्त द्वारा वादिया के साथ दुष्कर्म करने व वादिया के विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी।