दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 राष्ट्रीय एकता दिवस पर सहारनपुर पुलिस ने लगाई 3 किलोमीटर की दौड़, RUN FOR UNITY-2026 के जरिए दिया एकता और फिटनेस का संदेश!!*
*👉🏾👉🏾 महिला वर्ग में आरक्षी सारूल और पुरुष वर्ग में आरक्षी सचिन ने मारी बाजी, विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित!!*
_सहारनपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज सहारनपुर पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में RUN FOR UNITY-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से थाना सदर बाजार होते हुए वापस परेड ग्राउंड तक लगभग 3 किलोमीटर की दौड़ लगाई।दौड़ के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के साथ-साथ स्वस्थ जीवन एवं फिटनेस का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – आरक्षी सारूल (जे.टी.सी.)द्वितीय स्थान – उपनिरीक्षक किरण ने प्राप्त किया जिसमें पुरुषों ने भी भाग लेते हुए प्रथम स्थान – आरक्षी सचिन ,द्वितीय स्थान – आरक्षी श्याम कुमार प्राप्त किया है कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक यातायात, सहारनपुर द्वारा विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।सहारनपुर पुलिस का यह आयोजन राष्ट्रीय एकता के संकल्प को मजबूत करने के साथ पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए प्रेरित करने वाला रहा!!_
#SaharanpurPolice #RunForUnity2026 #RashtriyaEktaDiwas #NationalUnityDay #UnityInDiversity #PoliceFitness #UPPolice #Saharanpur #FitnessRun #EktaKaSandesh #IronManOfIndia #SardarVallabhbhaiPatel_*
Behat, Saharanpur | Oct 31, 2026