ऑनलाइन शॉपिंग समझकर खोला पार्सल, निकली ईंट; डिलीवरी बॉय निकला रैकी मास्टर! #विकासनगर #सहसपुर #FakeDeliveryBoy #OnlineFraud #CrimeOnDelivery #CCTVFootage #UttarakhandNews #VikasnagarNews #DehradunNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #Alert #OnlineShopping #CrimeNews #ViralNews #Sahaspur #Lakhanwala #UttarakhandPolice #DeliveryScam #LatestNews हिन्दू रक्षा दल बरेलीDehradun, Uttarakhand@followers ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में अगर आपके घर देर रात कोई पार्सल लेकर पहुंचे, तो सावधान हो जाइए। विकासनगर के सहसपुर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर घर की रैकी करने की आशंका जताई जा रही है। परिवार की सतर्कता ने एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया।सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनवाला गांव में 6 जून की रात करीब 11:30 बजे एक युवक खुद को ऑनलाइन पार्सल डिलीवरी बॉय बताकर एक घर पर पहुंचा। युवक ने घर के मालिक विषय कुमार उर्फ विक्की का नाम लेकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।
उस समय मकान मालिक घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार के लोगों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, इसलिए उन्होंने पूरी तरह दरवाजा खोले बिना पार्सल लेकर गेट बंद कर दिया।
जब पार्सल खोला गया तो परिवार हैरान रह गया। पार्सल के अंदर किसी ऑनलाइन ऑर्डर का सामान नहीं, बल्कि एक ईंट रखी हुई थी।
घटना के बाद परिवार ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध युवक पार्सल देने के बाद भी काफी देर तक घर के आसपास घूमता दिखाई दिया। इससे परिवार को शक है कि वह घर की रैकी कर रहा था और किसी बड़ी चोरी या लूट की वारदात की योजना बना रहा था।
Dehradun, Dehradun | Jun 8, 2026