खगड़िया: जनवितरण प्रणाली की दुकान बार-बार बदलने के विरोध में उपभोक्ताओं ने खगड़िया डीएम को सौंपा आवेदन
खगड़िया जिले के गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-3, ग्राम हरिनगर के उपभोक्ताओं ने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान को बार-बार बदले जाने के विरोध में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे डीएम खगड़िया को आवेदन सौंपा। उपभोक्ताओं ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि पूर्व में जन वितरण प्रणाली की दुकान का संचालन रूपम क