बदायूं: उझानी में बरी बाईपास के पास गाली-गलौच का विरोध करने पर दो लोगों ने एक व्यक्ति को लोहे की सरिया से किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 1, 2026 बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के मौहल्ला बाजार कलां के रहने वाले 40 वर्षीय उदयवीर पुत्र बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह बरी बाईपास पर खोके से बंडल खरीद रहा था, तभी दो लोग उसे गाली गलौच करने लगे जब उसने विरोध किया तो दोनों लोगों ने उसे लात - घूंसे व लोहे की सरिया मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल उदयवीर का उझानी सीएचसी में मेडिकल कराया है।