पुष्पराजगढ़: सरई चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक पर हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
शनिवार 2:00 सरई चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक पर हमला करने के मामले में पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया। आरोपी हसन खान,तवाय खान ,चिराग खान सहित दो नाबालिक आरोपियों को भी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह सभी भदनपुर थाना बडेरा मैहर जिले के गांव के निवासी हैं और बंजारा समुदाय के हैं।