*किराये पर ली गई स्कॉर्पियो गाड़ी हड़पने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार*
गुरुग्राम : 15 जून 2026
▪️दिनांक 03.06.2026 को एक व्यक्ति ने थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बताया कि गुरुग्राम में वाहन किराए पर देने का कार्य करता है। दिनांक 23.05.2026 को एक आशीष पाहवा नामक व्यक्ति को चार दिनों के लिए किराये पर स्कॉर्पियो गाड़ी दी थी। जब इसने दिनांक 29.05.2026 को वाहन वापस मांगे जाने पर उस व्यक्ति ने गुमराह करना शुरू कर दिया और वाहन अपने पास होने से इनकार कर दिया। वाहन में लगे GPS सिस्टम के अनुसार 29 मई के बाद उसका सिग्नल भी बंद हो गया।शिकायत के आधार पर दिनांक थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️ अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 03 आरोपियों को दिनांक 15.06.2026 को बुध विहार, दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पहचान *1. आशीष पाहवा निवासी नोएडा (उत्तर-प्रदेश), 2. गौरव निवासी डोंबिवली वेस्ट कल्याण जिला ठाणे (महाराष्ट्र) व 3. विकास कुमार निवासी शर्मा कॉलोनी बुध विहार फेज-2, दिल्ली* के रूप में हुई है।
▪️ प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी आशीष ने यह गाड़ी 5.5 लाख रुपए में आरोपी विकास को बेच दी थी। आरोपी विकास का दिल्ली में गाड़ी खरीदने-बेचने का काम है।
▪️ आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 04 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।
Uklana, Hissar | Jun 15, 2026