गुन्नौर: गांव बिचपुरी सैलाब के समीप दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत और तीन लोग हुए घायल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गांव बिचपुरी सैलाब के समीप गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में जनपद रामपुर के पटवई थाना क्षेत्र के गांव मतवई निवासी रोहित की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे धर्मपाल घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार जनपद बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के दो युवक घायल हो गए।