बांसवाड़ा: हिंडोलीया गांव में बाइक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, मामा-भांजी को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
हिंडोलीया गांव में शनिवार दोपहर 1 बजे बाइक अनीयंत्रीत होकर नदी में जा गिरी मामा भांजी को लगी चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल कुशलगढ़ ले जाया गया।परिजनों ने बताया कि कालीया पुत्र धारिया निवासी कुसला पाड़ा और हंसा पुत्री बापुलाल दोनों का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया।