बांसवाड़ा: लोधा जीएसएस से ताँबे के तार व उपकरण चोरी के मामले में सदर थाने में केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोधा जीएसएस पर शुक्रवार बीती रात्रि को चोरी होने का मामला सामने आया हे। इस मामले मे शनिवार शाम 5 बजे सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राजस्थान विद्युत प्रसारण विभाग के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र शर्मा पुत्र हंसदास शर्मा ने जीएसएस पर तांबे के तार वह उपकरण चोरी होने को लेकर सदर थाने में रिपोर्ट दी हे।रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया।