प्रतापगढ़: अंतू थाने के पुलिसकर्मी पर पद के दुरुपयोग का आरोप, युवक को डंडे से पीटने का वीडियो हुआ वायरल, जांच के आदेश
थाना अंतू में तैनात एक पुलिसकर्मी का युवक को डंडे से पीटने का वीडियो शनिवार शाम 7:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है की पुलिसकर्मी अपने पद का गलत उपयोग कर मानवाधिकार व पुलिस अधिनियम के विपरीत कार्य करते हुए एक युवक को पहले तो गाली देता है और फिर डंडे से पीटता है।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए है।