मेरठ: प्रीपेड मीटर हुए पोस्टपेड, महिलाओं ने लड्डू बांटे, बोलीं- सरकार के फैसले का स्वागत, लेकिन बिल बढ़ने पर आंदोलन करेंगी
Meerut, Meerut | May 5, 2026 स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में तब्दील किए जाने की सरकार की घोषणा ने उपभोक्ताओं के चेहरों पर खुशी लाने का काम किया है। मेरठ में भी पिछले एक महीने से आंदोलन की राह पर चल रहीं मोहनपुरी की महिलाओं ने मंगलवार को सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए लड्डू बाटे।