कैराना: भारसी मोड के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन शिवभक्त कांवड़िए घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Kairana, Shamli | Aug 11, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के भारसी मोड के निकट सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी से उतरने के बाद तीन शिवभक्त कांवड़िए पैदल चल रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिस कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।