गोरखपुर: गोरखपुर में फर्जी नेटवर्क मार्केटिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, नौकरी और मोटी कमाई का झांसा देकर लोगों से करते थे ठगी
गोरखपुर पुलिस ने अवैध नेटवर्क मार्केटिंग और फर्जी ट्रेनिंग सेंटर चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुलरिहा थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की।पुलिस के मुताबिक आरोपी मैरेज लॉन में फर्जी ट्रेनिंग सेंटर चलाकर लोगों को नौकरी दिलाने और तेजी से पैसा कमाने का झांसा देते थे