सैदपुर: अज्ञात कारणों से बीच फोरलेन पर पलटा ट्रेलर, किसी अन्य वाहन के चपेट में न आने से बड़ा हादसा टला
नंदगंज थानाक्षेत्र के दवोपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर बीती देर रात एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसके पहिए आसमान ताकने लगे। संयोग अच्छा रहा कि दुर्घटना के समय कोई व्यक्ति या अन्य वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। अचानक हुई इस घटना में ट्रेलर चालक सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए।