तिर्वा: ठठिया थाने में समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, जमीनी विवाद के मामले रहे सबसे अधिक
Tirwa, Kannauj | Jul 11, 2026 ठठिया थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि एवं जमीनी विवाद से संबंधित प्राप्त हुईं। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में लगे आरओ प्लांट के खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है