श्योपुर: पंचायत उप निर्वाचन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न, 22 जुलाई को तीन पंचायतों में उपचुनाव
श्योपुर। पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2025 के अंतर्गत नियुक्त किए गए मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5 बजे तक जिला पंचायत सभागार, श्योपुर में आयोजित किया गया। जिसमें नामित मास्टर ट्रेनर्स को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।