पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री आरके सिन्हा ने दिया बयान, कहा- इंडिया अलायंस समाप्त हो चुका है
केंद्रीय मंत्री आरके सिन्हा आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इंडिया अलायंस से नीतीश कुमार के अलग होने पर निशाना साधते हुए कहा है कि इंडिया अलायंस समाप्त हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग जानते है कि कुल मिलाकर हम लोगों की 400 सीट लोकसभा चुनाव में आ रही है।