बास्तानार: चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने ग्राम धर्माऊर में आयोजित शीतला माता मंदिर मड़ई मेले में भाग लिया
चित्रकोट विधायक विनायक गोयल अपने गृह ग्राम धर्माऊर में आयोजित शीतला माता मंदिर मड़ई मेला में शामिल हुए ।इस अवसर पर उन्होंने शीतला माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की । इस दौरान उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से हमारा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।