चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा; आरपीएफ जवान ने बचाई जान
उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। काचीगुड़ा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच कमर तक फंस गया। यात्री नाश्ता लेकर लौट रहा था। उसे गिरता देख ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान रामचरण यादव ने तत्काल मोर्चा संभाला। उन्होंने एक अन्य व्यक्ति की मदद से यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया। सहायक सुरक्षा आयुक्त राजीव उपाध्याय ने बताया कि जवान की सतर्कता और तत्परता से यात्री की जान बच गई। सुरक्षित निकाले जाने के बाद यात्री को सकुशल रवाना किया गया।
Ratlam, Ratlam | Nov 5, 2026