सिहोरा: गोसलपुर में एमपीईबी ऑफिस के पास हाईवे पर हादसा, स्कार्पियो पलटने से महिला की मौत, 5 घायल
गोसलपुर थाना क्षेत्र स्थित एमपीईबी ऑफिस के पास हाईवे पर गुरुवार की दोपहर मैहर जा रही स्कार्पियो का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर बहकी और करीब 15 फीट नीचे खेत में जाकर पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार महिला की मौत हो गई, और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।