पिछोर: कृषि उपज मंडी पिछोर में व्यापारियों ने किसान के साथ की मारपीट, नाराज़ किसानों ने किया चक्का जाम
पिछोर में आज बुधवार को दोपहर 1:00 बजे कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने एक किसान के साथ की मारपीट,किसान नाराज होकर भड़के और कृषि उपज मंडी के सामने सड़क पर किया चक्का जाम।किसानों ने बताया है कि व्यापारियों द्वारा हमारी फसल को कम दामों में खरीदी जा रही थी और कम दाम में फसल को न देने पर व्यापारियों द्वारा एक किसान के साथ मारपीट की गई।