निवाई: निवाई में बावरियों की ढाणी में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान
Niwai, Tonk | Apr 24, 2026 निवाई के गुंसी ग्राम पंचायत के अजीतपुरा बासड़ा की बावरियों की ढाणी में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां करीब 10 परिवार पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार ढाणी में लगा हैंडपंप कई वर्षों से खराब पड़ा है और बीसलपुर परियोजना का पॉइंट भी अब तक उपयोगी साबित नहीं हुआ है।