चाचौड़ा: बरखेड़ा खुर्द में ट्रक चालक की दबंगई, टक्कर मारने पर टोकने पर दोबारा मारी टक्कर, एक घायल, मामला दर्ज
Chachaura, Guna | Apr 17, 2026 चाचौड़ा थाना के बरखेड़ा खुर्द पर ट्रक चालक की दबंगाई का मामला सामने आया है। 17 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी विमल भार्गव ने पुलिस को बताया, 15 अप्रैल को कुंभराज से बीनागंज जाते समय ट्रक चालक ने टक्कर मारी, समझाने पर दोबारा टक्कर मारी। जिसमें गाड़ी में टूट फूट और ₹1 लाख की कोल्ड ड्रिंक खराब हो गई। मेरा कर्मचारी घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।