कोरबा: कोरबा में जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप, ASP से न्याय की गुहार लगाई
Korba, Korba | Jun 17, 2026 कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा अमलडिहा में 6 जून की रात 8 बजे हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस द्वारा केवल जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई करने से पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है।