गोवर्धन: ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा कर रही महिला श्रद्धालु को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में भरतपुर की महिला घायल
राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास की रहने वाली गीता देवी ब्रज की पावन चौरासी कोस की परिक्रमा दे रही थीं।की तभी रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जब वे सौंख कस्बे के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।वाहन की चपेट में आने से गीता देवी सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से चोटिल हो गईं