चित्रकूट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में आज जनपद चित्रकूट के समस्त थानों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जनसेवा, सामाजिक सद्भाव एवं जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए सहभागिता की गई। इस अवसर पर सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को बढ़ावा देने तथा पुलिस-जनसहभागिता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।