बिजनौर: बिजनौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी
Bijnor, Bijnor | Jun 11, 2026 बिजनौर में आज गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे जिला कारागार में बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर बिजनौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष संजय कुमार सप्तम के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।