नावकोठी: विष्णुपुर में सीपीआई नेता पूर्व मुखिया गणेश पोद्दार की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई, 600 लोगों को कंबल वितरित किए गए
विष्णुपुर के सीपीआई नेता पूर्व मुखिया गणेश पोद्दार की चौथी पुण्यतिथि समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला मंत्री अवधेश राय पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान सहित अन्य लोगों ने उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके अधूरे सपनों को पूर्ण करने का संकल्प लिया।